Naseem Blog

  • Home
  • Tally ERP9
  • Tally Prime
  • Contact Us
Home » How to Create Group in Tally ERP 9 Hindi- टैली ईआरपी 9 में ग्रुप कैसे बनाये?

How to Create Group in Tally ERP 9 Hindi- टैली ईआरपी 9 में ग्रुप कैसे बनाये?

March 31, 2024 byMohammad Naseem

How to Create Group in Tally ERP 9 Hindi: आजके इस पोस्ट में आप जानेंगे कि टैली ईआरपी 9 में एक ग्रुप ( Group create) कैसे बनाये? Tally ERP 9 में एक Group बनाने से पहले हम जान लेते है कि ग्रुप क्या होता है (What is group) और हमें टैली में एक Group बनाने की जरुरत क्यों होती है।

how to create group in tally erp 9 hindi

आजके इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको स्टेप बय स्टेप बताने वाले है कि टैली में ग्रुप (Group) क्या होता है। ग्रुप को कैसे बनाते है। आप ये भी देखेंगे ग्रुप्स को Alter और Delete कैसे करते है।

Table of Contents

Toggle
  • What is Group in tally ERP 9- टैली ईआरपी 9 में ग्रुप क्या है
  • Create Group- ( समूह बनाना )
    • Create Single Group: (एक समूह बनाये)
    • Alter Single Group: (एक समूह को संशोधित करें)
    • Read Also:
    • Create Multiple Groups: (एक से अधिक समूह बनाये)
    • Alter Multiple Groups: (अनेक समूहों को संशोधित करें)
  • Delete Group- ( समूह हटाए )

What is Group in tally ERP 9- टैली ईआरपी 9 में ग्रुप क्या है

Group in Tally ERP 9- ग्रुप एक ही तरह के लेजर का समूह (Collection) होता है। टैली में एक ही तरह के लेजर का ग्रुप बना दिया जाता है ताकि हम देख सके कि लेजर का कंपनी पर क्या असर हो रहा है। कंपनी के फाइनेंसियल डाटा को बेहतर ढंग से व्यवस्थित करने, विश्लेषण करने और रिपोर्ट तैयार करने के लिए हम Group बनाते है। प्रत्येक Group के अंदर, आप उस ग्रुप से संबंधित विशेष आइटम्स या लेनदेन का विवरण दर्ज करने के लिए एक से अधिक Ledger Account बना सकते हैं। उदाहरण-

  1. कंपनी के सभी बैंक अकाउंट को Bank Account नाम के ग्रुप के अंतर्गत रखते है। जैसे – SBI Bank Account, HDFC Bank Account, Central Bank Account आदि को एक Bank Account नाम के ग्रुप में रखते है।
  2. सभी सेल्स अकाउंट (Sales Ledger) को Sales Account नाम के ग्रुप में रखते है।

टैली ईआरपी 9 में पहले से बने 28 ग्रुप होते है जिसमे 15 प्राइमरी ग्रुप और 13 सब-ग्रुप होते है।

Create Group- ( समूह बनाना )

टैली में ग्रुप दो तरह से बनाये जाते है-

  1. Single Group (एक समूह)
  2. Multiple Groups (एक से अधिक समूह)

Create Single Group: (एक समूह बनाये)

एक समूह (Single Group) में हम एक बार में केवल एक ही ग्रुप (Group) बना सकते है। सिंगल ग्रुप बनाने के लिए निम्न स्टेप फॉलो करे-

  • सबसे पहले Gateway of Tally पर रहते हुये Accounts Info पर जाए, और अकाउंट इन्फो में Groups आप्शन को सेलेक्ट करे।
  • Group आप्शन के अंतर्गत Single Group में Create आप्शन पर क्लिक करे। Group Creation स्क्रीन ओपन हो जायेगी।
single group create screen
Group- Create

Group Creation स्क्रीन में डिटेल को फिल करे-

group creation screen
Group Creation Screen
  • Name: आप अपने ग्रुप का जो भी नाम देना चाहते है वो नाम डाल दे।
  • Alias: इस फील्ड में आप कोई उपनाम डाले यदि आप जरूरी समझे तो वरना रहने दे।
  • Under: इस फील्ड के अंतर्गत List of Groups में से उस प्राइमरी ग्रुप को चयन करे जिसके अंतर्गत आप नया ग्रुप बनाना चाहते है। उदाहरण- सभी सेल्स अकाउंट (Sales Ledger) को Sales Account नाम के ग्रुप में रखते है।
  • सभी डिटेल फिल करने के बाद इंटर (Enter) बटन प्रेस करके Group creation स्क्रीन को एक्सेप्ट कर ले।

Alter Single Group: (एक समूह को संशोधित करें)

  • सबसे पहले Gateway of Tally पर रहते हुये Accounts Info पर जाए, और अकाउंट इन्फो में Groups आप्शन को सेलेक्ट करके एंटर (Enter) बटन दबाये।
  • Group आप्शन के अंतर्गत Single Group में Alter आप्शन पर क्लिक करे।
single group alter
Group Alter
  • लिस्ट ऑफ़ ग्रुप (List of Group) में से उस ग्रुप का चयन करे जिस ग्रुप में सुधार करना चाहते है और इंटर (Enter) प्रेस करे। Group Alteration स्क्रीन ओपन हो जायेगी।
list of groups
List of Groups
  • अब इसमें आपको जो भी सुधार करना है वो सभी बदलाव कर लेने के बाद डाटा को सेव कर ले।
group alteration
Group Alteration Screen

Read Also:

  • टैली ईआरपी 9 में कंपनी कैसे बनाये
  • टैली ईआरपी 9 में एक कंपनी को आल्टर डिलीट और शट कैसे करे
  • टैली ईआरपी 9 में लेजर कैसे बनाये

Create Multiple Groups: (एक से अधिक समूह बनाये)

Multiple Group में हम एक समय में एक से अधिक ग्रुप्स बना सकते है। मल्टीप्ल ग्रुप बनाने के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करे-

  • सबसे पहले Gateway of Tally पर रहते हुये Accounts Info पर जाए, और अकाउंट इन्फो में Groups आप्शन को सेलेक्ट कर Enter बटन दबाये।
  • Group आप्शन के अंतर्गत Multiple Groups में Create आप्शन पर क्लिक करे। Multi Group Creation स्क्रीन ओपन हो जायेगी।
multiple groups create
Multiple Groups Create

Multi Group Creation स्क्रीन में डिटेल को फिल करे-

multiple groups creation
Multiple Groups Creation
  • Under Group: इस फील्ड में लिस्ट ऑफ़ ग्रुप (List of Group) में से उस ग्रुप को सेलेक्ट करे जिसके अंतर्गत आप ग्रुप बनाना चाहते है। उदाहरण- Bank Accounts नाम के ग्रुप के अंतर्गत सभी बैंक अकाउंट जैसे HDFC Bank Account, SBI Bank Account, Bank of India आदि बैंक अकाउंट नाम का ग्रुप बनाते है।
  • Name of Group: इस फील्ड में ग्रुप (Group) को एक नया नाम दे।

सभी ग्रुप (Group) बन जाने के बाद इंटर (Enter) बटन दबाकर स्क्रीन को सेव कर ले।

नोट- अलग अलग केटेगरी के एक से अधिक ग्रुप (Multiple Groups) बनाने के लिये Under Group फील्ड में All Items का चयन करे।

Alter Multiple Groups: (अनेक समूहों को संशोधित करें)

  • सबसे पहले Gateway of Tally पर रहते हुये Accounts Info पर जाए, और अकाउंट इन्फो में Groups आप्शन पर क्लिक करे।
  • Groups आप्शन के अंतर्गत Multiple Groups में Alter आप्शन पर क्लिक करे।
multiple groups alter
Multiple Groups Alter
  • लिस्ट ऑफ़ ग्रुप्स (List of Groups) में से उस Group को चयन करे जिसमे सुधार चाहते है। Multi Group Alteration स्क्रीन ओपन हो जायेगी।
list of group
List of Group
  • अब ग्रुप में सभी बदलाव कर लेने के बाद Enter बटन दबाकर स्क्रीन को सेव कर ले।
multi group alteration screen
Multi Group Alteration Screen

Delete Group- ( समूह हटाए )

  • सबसे पहले Gateway of Tally पर रहते हुये Accounts Info पर जाए, और अकाउंट इन्फो में Groups आप्शन को क्लिक करे।
  • Group आप्शन के अंतर्गत Single Group में Alter आप्शन पर क्लिक करे।
  • लिस्ट ऑफ़ ग्रुप (List of Group) में से उस Group का सेलेक्ट करे जिस ग्रुप को डिलीट करना चाहते है और Enter प्रेस करे। Group Alteration स्क्रीन ओपन हो जायेगी।
Delete Group
Delete Group Screen
  • अब अपने कीबोर्ड से ALT+D बटन एक साथ दबाये, कन्फर्म करने के लिए इंटर (Enter) बटन दबाये। ग्रुप डिलीट हो जाएगा।

नोट- टैली ईआरपी 9 में Group को केवल सिंगल ग्रुप मोड में ही डिलीट किया जा सकता है| यहाँ मल्टीप्ल ग्रुप डिलीट का आप्शन उपलब्ध नहीं है।

Related Posts

how to alter delete and shut a company in tally erp9 hindi
How to Alter/ Delete/ Shut Company in Tally ERP 9?
how to create a company in tally erp9 hindi
How to Create a Company in Tally ERP9 – टैली ईआरपी 9 में एक कंपनी कैसे बनाये ?
how to create group in tally erp 9 hindi
How to Create Ledger in Tally ERP 9 Hindi- टैली ईआरपी 9 में लेजर कैसे बनाये?

About Mohammad Naseem

Naseem Blog पर आपका स्वागत है, मैं इस ब्लॉग का संस्थापक और संचालक हूँ। हमारे ब्लॉग पर आपको कंप्यूटर से रिलेटेड विषयों जैसे टैली एकाउंटिंग इत्यादि की जानकारी हिंदी भाषा में मिलती है। 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

  • How to Create Ledger in Tally Prime hindi- टैली प्राइम में लेज़र कैसे बनाये?
  • How to Create a Group in Tally Prime hindi- टैली प्राइम में एक ग्रुप कैसे बनाये?
  • How to Create Group in Tally ERP 9 Hindi- टैली ईआरपी 9 में ग्रुप कैसे बनाये?
  • How to Create Ledger in Tally ERP 9 Hindi- टैली ईआरपी 9 में लेजर कैसे बनाये?
  • How to Alter/ Delete/ Shut a Company in Tally Prime?

About Us

Naseem Blog पर आपका स्वागत है, मैं इस ब्लॉग का संस्थापक और संचालक हूँ। हमारे ब्लॉग पर आपको कंप्यूटर से रिलेटेड विषयों जैसे टैली एकाउंटिंग इत्यादि की जानकारी हिंदी भाषा में मिलती है।

Site Links

  • About Me
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms $ Conditions

Social Media

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Telegram
  • WhatsApp

Copyright © 2025 Naseem Blog | All Rights Reserved