• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer

Naseem Blog

Menu
  • Home
  • Tally ERP9
  • Tally Prime
  • Contact Us
  • Home
  • Tally ERP9
  • Tally Prime
  • Contact Us
Home » How to Alter/ Delete/ Shut a Company in Tally Prime?

How to Alter/ Delete/ Shut a Company in Tally Prime?

by Mohammad Naseem December 23, 2023

How to Alter/ Delete/ Shut a Company in Tally Prime : आजके इस आर्टिकल में हम बात करेंगे टैली प्राइम में एक कंपनी को Alter, Delete, और Shut कैसे करते है। टैली प्राइम में कंपनी बनने के बाद हमे कंपनी को Alter, Delete और Shut करने की जरूरत पड़ती है।

how to alter, delete, shut a company in tally prime hindi

मान लीजिये आपको कंपनी में दी गयी जानकारी में कुछ परिवर्तन करना चाहते है या कुछ नयी जानकारी जोड़ना चाहते है। उसके लिए टैली के Alter ऑप्शन का प्रयोग किया जाता है।

इसी तरह Tally Prime में आपने एक से अधिक कम्पनी को खोल कर रखा है और आप चाहते है की उसमे से कुछ कंपनी को बंद कर दिया जाए। तब उसके लिए आपको Shut ऑप्शन का प्रयोग करना होता है।

टैली प्राइम में एक कंपनी को हटाने के लिए Delete का कोई ऑप्शन नहीं होता है। एक कंपनी को डिलीट करने के लिए Alter ऑप्शन का चुनाव करना होता है, और फिर Delete के लिए शॉर्टकट कीस का प्रयोग किया जाता है।

नोट: टैली की मेन स्क्रीन को Gateway of Tally के नाम से जाना जाता है। गेटवे ऑफ़ टैली की मदद से इसके अलग अलग फक्शन का उपयोग करके हम Ledger & Group बना सकते है, Voucher Entry कर सकते है। Balance sheet और Stock Reports आदि देख सकते है।

आईये जानते है आजके इस आर्टिकल में एक कंपनी को कैसे Alter या Delete करते है, और साथ में ये भी जानते है कंपनी को Shut कैसे करते है।

Table of Contents[show]
  • कंपनी खोलें (Open a Company):-
  • कंपनी बंद करें (Shut a Company): –
  • कंपनी को बदले (Change company): –
  • Read Also:
  • कंपनी के विवरण में परिवर्तन करे (Alter a Company ): – 
  • कंपनी हटाएं  (Delete a Company ): –

कंपनी खोलें (Open a Company):-

यदि आप किसी कंपनी को ओपन कर रखा है और आप एक दूसरी कंपनी को भी ओपन करना चाहते है तो वो कर सकते है –

  • Gateway of Tally पर रहते हुए अपने कीबोर्ड से Alt+F3 की एक साथ प्रेस करे। Select Company आप्शन ओपन हो जाएगा।
how to shut, alter, delete a company in tally prime hindi
Select Company
  • लिस्ट ऑफ़ कम्पनीज (List of Companies) में से जिस भी कंपनी (Company) को आप खोलना चाहते है। उस कंपनी को सेलेक्ट करने के लिए अपने कीबोर्ड के Down Arrow Key प्रेस करते हुए कंपनी सेलेक्ट कर ले और Enter बटन प्रेस करे। कंपनी ओपन हो जायेगी। या फिर
  • आप चाहे तो List of Company में से जो भी कंपनी Open करना चाहते है उस कंपनी पर अपने माउस से डबल क्लिक करके ओपन कर सकते है।

कंपनी बंद करें (Shut a Company): –

यदि आपने एक से अधिक कंपनी (Company) खोल रखी है और आप चाहते है उसमे से किसी कंपनी को बंद करना तो आप वो कर सकते है –

  • एक कंपनी को बंद करने करने के लिए अपने कीबोर्ड से Ctrl+F3 की एक साथ प्रेस करे। Shut Company आप्शन ओपन हो जायेगी।
how to shut, alter, delete a company in tally prime hindi
Shut Company
  • List of Companies में से जो भी कंपनी आप बंद करना चाहते है उसे सेलेक्ट करके अपने कीबोर्ड से Enter बटन प्रेस कर दे। कंपनी बंद हो जायेगी।

कंपनी को बदले (Change company): –

  • एक कंपनी से से दूसरी कंपनी में जाने के लिए अपने कीबोर्ड से F3 की प्रेस करे। Change Company आप्शन ओपन हो जायेगी।
how to shut, alter, delete a company in tally prime hindi
Change Company
  • List of Companies में से कंपनी चुने और इंटर (Enter) बटन प्रेस करे, कंपनी चेंज हो जायेगी।

Read Also:

  • टैली प्राइम में कंपनी कैसे बनाये
  • टैली प्राइम में ग्रुप कैसे बनाये
  • टैली प्राइम में लेजर कैसे बनाये

कंपनी के विवरण में परिवर्तन करे (Alter a Company ): – 

  • कंपनी को आल्टर करने के लिए अपने कीबोर्ड से Alt+K की को एक साथ प्रेस करे।
how to shut, alter, delete a company in tally prime hindi
Company Menu
  • कंपनी मेनू में से Alter आप्शन को सेलेक्ट करके Enter बटन प्रेस करे।
  • List of Company में से उस कंपनी को सेलेक्ट करे जिसके विवरण में आप कुछ परिवर्तन करना चाहते है। इसके बाद Enter बटन प्रेस कर दे।
how to shut, alter, delete a company in tally prime hindi
Alter Company

Company Alteration स्क्रीन खुल जायेगी।

how to shut, alter, delete a company in tally prime hindi
Company Alteration
  • कंपनी में जो भी डिटेल जोड़ना चाहते है या किसी डिटेल  को हटाना चाहते है वो आप कर सकते है। सभी इनफार्मेशन ऐड करने के बाद दो बार Enter बटन प्रेस करते हुए सभी डिटेल को सेव कर ले।  
  • Gateway of Tally पर आने के लिए अपने कीबोर्ड से ESC बटन को बार बार प्रेस करे।

कंपनी हटाएं  (Delete a Company ): –

  • किसी कंपनी को डिलीट (Delete) करने के लिए सबसे पहले उस कंपनी को Open कर ले।  
  • Gateway of Tally पर रहते हुए अपने कीबोर्ड से Alt+K की एक साथ प्रेस करे। कंपनी मेनू में से Alter आप्शन को सेलेक्ट करके Enter बटन प्रेस करे।
  • List of Company में से उस कंपनी को सेलेक्ट करे जिस कंपनी को डिलीट करना चाहते है। कंपनी अल्टरेशन विंडो ओपन हो जायेगी।
  • अपने  कीबोर्ड से Alt+D की एक साथ प्रेस करे। एक डायलॉग बॉक्स ओपन होगा जो आपसे पूछेगा कि आप डिलीट करना चाहते है, Enter बटन प्रेस कर दे। दुबारा से कन्फर्म करने के लिए बोलेगा है दुबारा से Enter बटन को प्रेस कर दे। कंपनी डिलीट हो जाएगी।   
how to shut, alter, delete a company in tally prime hindi
Delete Dialog Box
Share

About Mohammad Naseem

Naseem Blog पर आपका स्वागत है, मैं इस ब्लॉग का संस्थापक और संचालक हूँ। हमारे ब्लॉग पर आपको कंप्यूटर से रिलेटेड विषयों जैसे टैली एकाउंटिंग इत्यादि की जानकारी हिंदी भाषा में मिलती है। 

Reader Interactions

Related Posts

create alter delete ledger in tally prime

How to Create Ledger in Tally Prime hindi- टैली प्राइम में लेज़र कैसे बनाये?

How to Create a Group in Tally Prime hindi

How to Create a Group in Tally Prime hindi- टैली प्राइम में एक ग्रुप कैसे बनाये?

how to create a company in tally prime hindi

How to create a company in Tally Prime- टैली प्राइम में कंपनी कैसे बनाये?

Leave a Reply Cancel reply

Primary Sidebar

Latest Posts

  • How to Create Ledger in Tally Prime hindi- टैली प्राइम में लेज़र कैसे बनाये?
  • How to Create a Group in Tally Prime hindi- टैली प्राइम में एक ग्रुप कैसे बनाये?
  • How to Create Group in Tally ERP 9 Hindi- टैली ईआरपी 9 में ग्रुप कैसे बनाये?
  • How to Create Ledger in Tally ERP 9 Hindi- टैली ईआरपी 9 में लेजर कैसे बनाये?
  • How to Alter/ Delete/ Shut a Company in Tally Prime?

Footer

About Us

Naseem Blog पर आपका स्वागत है, मैं इस ब्लॉग का संस्थापक और संचालक हूँ। हमारे ब्लॉग पर आपको कंप्यूटर से रिलेटेड विषयों जैसे टैली एकाउंटिंग इत्यादि की जानकारी हिंदी भाषा में मिलती है।

Site Links

  • About Me
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms $ Conditions

Social Media

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Telegram
  • WhatsApp

Copyright © 2025 Naseem Blog | All Rights Reserved